पर्ल नेकलेस और झुमके.. साड़ी में इतराईं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, इंटरनेट पर छाया वीडियो

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Apr, 2025 11:21 AM

mahakumbh viral girl monalisa flaunts saree look in reel

हाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वो हर दिन रील्स वीडियोज बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी लुक में वीडियो शेयर किए हैं। सामने आए वीडियोज...


मुंबई:  महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वो हर दिन रील्स वीडियोज बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी लुक में वीडियो शेयर किए हैं। सामने आए वीडियोज में वह पर्ल नेकलेस और लॉन्ग झुमके फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। मोनालिसा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हैं। इसी के साथ लाइट मेकअप किया है और पर्पल शेड लिप्स्टिक लगाई है। उन्होंने इस लुक को साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया है। मोनालिसा का ये लुक वायरल है। फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। मोनालिसा ने इस लुक में दो रील्स बनाई है। उन्होंने मैं तुझ में अपनी जान रख दूं और दुनिया चले न चले... गाने पर रील्स बनाई है।

 

 

बता दें कि मोनालिसा को महाकुंभ में माला बेचते हुए देखा गया था. यहीं से उनकी वीडियोज वायरल हुए थे। मोनालिसा की कजरारी आंखों ने फैंस का दिल लूट लिया था। इसके बाद मोनालिसा वायरल हो गई थीं। उन्हें फिल्म में भी काम का ऑफर आया था। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें साथ काम करने का ऑफर दिया था।वो पहली विदेश ट्रिप भी करके आईं।

फिलहाल उन्हें ब्रेक देने वाले सनोज मिश्रा मुश्किल में हैं। सनोज मिश्रा पर महिला के साथ रेप और धोखे का इल्जाम लगा हैदिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। सनोज के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने कहा कि सनोज अच्छे इंसान हैं।उनके साथ जो हो रहा है वो गलत है।


 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!