'महाभारत' फेम रोहित भारद्वाज कोरोना पॉजिटिव, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Edited By Parminder Kaur, Updated: 23 Apr, 2021 03:39 PM

mahabharat fame rohit bhardwaj tests corona positive

कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन बढ़ते केसों की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी बुरी तरह इसकी मार झेल रही है। स्टार्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब शो...

मुंबई. कोरोना वायरस के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन बढ़ते केसों की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी बुरी तरह इसकी मार झेल रही है। स्टार्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब शो 'महाभारत' एक्टर रोहित भारद्वाज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari
रोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट कर लिखा- 'मैंने हाल ही में कोरोना का टेस्ट करवाया था जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। आप लोगों से आग्रह है कि आप अपने घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कुछ दिनों के अंदर जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह प्लीज अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। यह हर इंसान के लिए बहुत मुश्किल समय है, इसलिए प्लीज अपना ख्याल रखें, घर पर रहें और हेल्दी खाना खाएं।' इस खबर को सुनकर फैंस चिंता में आ गए हैं और एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें रोहित 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फैंस रोहित को इस किरदार में काफी पसंद करते हैं।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!