Edited By Smita Sharma, Updated: 23 Jan, 2025 04:38 PM

इंदौर की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा भोंसले सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का स्टारडम तब बढ़ना शुरू हुआ जब एक इंफ्लुएंसर ने महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया...
मुंबई: इंदौर की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा भोंसले सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का स्टारडम तब बढ़ना शुरू हुआ जब एक इंफ्लुएंसर ने महाकुंभ मेले में माला बेचते हुए उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जैसे ही उनका वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया यूजर्स ने मोनालिसा की खूबसूरत मुस्कान और अनोखे व्यक्तित्व की तारीफें करनी शुरु कर दीं। अब मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अब उनके जन्मदिन सेलिब्रेशन के भी कई वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें 5 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है। एक वीडियो में मोनालिसा केक काटती नजर आ रही हैं जिसमें उनके फैंस उनके लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुंभ मेला 144 साल बाद होने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन है। इसने न केवल साधु-संतों बल्कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी आकर्षित किया है जो इस आयोजन से ढेरों वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।