सुपरमार्केट में घुसा भूखा शेर, मीट के पैकेट पर डाला डाका

Edited By Smita Sharma, Updated: 19 Jun, 2025 04:10 PM

lion storms into supermarket for meat viral video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ्रीका के एक सुपरमार्केट में अचानक एक विशालकाय शेर घुस आया। वीडियो में दिख रहा है कि शेर गेट से अंदर घुसते ही सीधा उस सेक्शन की ओर बढ़ता है जहां फ्रोजन मीट...

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ्रीका के एक सुपरमार्केट में अचानक एक विशालकाय शेर घुस आया। वीडियो में दिख रहा है कि शेर गेट से अंदर घुसते ही सीधा उस सेक्शन की ओर बढ़ता है जहां फ्रोजन मीट रखा होता है। शेर को देखकर साफ लग रहा है कि वह भूखा है और इंसानों को नुकसान पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं है। 

 

वह तेजी से फ्रोजन फूड सेक्शन तक जाता है और वहां रखे मीट के पैकेट्स को अपने ताकतवर पंजों से फाड़ने लगता है। फिर वह बिना झिझक के वहीं मांस खाने लगता है। आमतौर पर जहां लोग शॉपिंग करने जाते हैं वहां इस तरह के खतरे की किसी को उम्मीद नहीं होती जैसे ही शेर ने सुपरमार्केट में एंट्री की वहां मौजूद ग्राहकों, स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार यह सुपरमार्केट जंगल से सटे एक इलाके में बना हुआ है जिससे ऐसी घटनाएं कभी-कभी सामने आ जाती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!