‘लीलो एंड स्टिच’ में नजर आए एक्टर डेविड का 57 की उम्र में निधन, बहन ने दी जानकारी

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Jun, 2025 11:20 AM

lilo and stitch actor david hekili kenui bell passed away

हॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। डिज्नी की हालिया लाइव-एक्शन फिल्म ‘लीलो एंड स्टिच’ में शेव आइस मैन की भूमिका निभाने वाले एक्टर डेविड हे काली केनुई बेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर...

बॉलीवुड डेस्कहॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। डिज्नी की हालिया लाइव-एक्शन फिल्म ‘लीलो एंड स्टिच’ में शेव आइस मैन की भूमिका निभाने वाले एक्टर डेविड हे काली केनुई बेल अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका महज 57 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के अचानक निधन से फैमिली बड़े सदमे में हैं। वहीं, फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है। इस बात की पुष्टि डेविड की बहन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए की और अपने छोटे भाई को ‘दयालु, प्रतिभाशाली और सभी का चहेता’ बताया।
 
बहन ने किया पोस्ट

डेविड की बहन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और बताया कि वो 18 साल की थीं जब उनकी जिंदगी में डेविड आए। ये उनके जीवन का सबसे बड़ा तोहफा साबित हुआ। डेविड ने हमेशा सभी रिश्तों में निस्वार्थ प्रेम और अपनापन दिया।

 

 

हाल ही में डेविड बेल अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ शामिल हुए थे। डेविड अपनी फिल्म को लेकर काफी खुश थे।


 

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले बेहद शॉक्ड है। डेविड की प्रतिनिधि लाशौना डाउनिए ने TMZ को बताया, ‘ये वाकई दिल तोड़ने वाला है। डेविड न केवल एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि वो असली मायनों में 'अलोहा' की भावना को जीते थे – सौम्य और स्नेही।’
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!