जाते-जाते 4 लोगों की जिंदगियां रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, 'पावर स्टार' की आंखें हुईं ट्रांसप्लांट

Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Nov, 2021 01:36 PM

late powerstar puneeth rajkumar donated eyes gift eyesight to 4 people

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टबूर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने महज 46 की उम्र में अंतिम सांस ली। पुनीत राजकुमार का यूं चले जाना सभी को सदमा दे गया। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि एक्टर अब हम सभी को छोड़कर...

मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 29 अक्टबूर को हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। पुनीत राजकुमार ने महज 46 की उम्र में अंतिम सांस ली। पुनीत राजकुमार का यूं चले जाना सभी को सदमा दे गया। किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि एक्टर अब हम सभी को छोड़कर यहां से चले गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम सुबह जिम में वर्क आउट कर रहे थे और उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

तब डॉक्टर्स ने स्टेटमेंट जारी कर रहा था कि पुनीत की हालत काफी गंभीर है और हम उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं हालांकि कई कोशिशों के बावजूद भी एक्टर को बचाया ना जा सका। वहीं इस दुनिया से विदा होकर भी पुनीत राजकुमार चार लोगों की दुनिया रोशन कर गए हैं।

PunjabKesari

पुनीत के पिता की तरह ही एक्टर के परिवार वालों ने पुनीत की आंखों को भी शुक्रवार को डोनेट कर दिया गया। एक्टर के निधन के 6 घंटे बाद इस प्रोरेस को पूरा किया गया। पुनीत की आंखें चार मरीजों को ट्रांसप्लांट की गई हैं। नारायण नेत्रालय में ये आंखें तीन पुरुष और एक महिला मरीज को ट्रांसप्लांट की गई हैं।

PunjabKesari

नारायण नेत्रालय के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के. भुजंगशेट्टी ने कहा, 'हम पावर स्टार पुनीत राजकुमार के नेत्रदान के फैसले के शुक्रगुजार और आभारी हैं। डॉक्टर भुजंग शेट्टी ने बताया, सभी 4 मरीज की उम्र 20-30 साल की है। वो सभी 6 महीने से वेटिंग लिस्ट में थे. कोविड 19 की वजह से आई डोनेशन्स पूरी तरह से रुक गया था। पहले हम अपने अस्पताल में हर महीने 200 ट्रांसपलांट सर्जरी करते थे। अब लास्ट 2-3 महीने में चीजें पहले से ठीक हो रही हैं. लेकिन वेटिंग लिस्ट अभी बहुत लंबी है इसलिए हम जो आंखें हमारे पास हैं उनका बेस्ट यूज कर रहे हैं इसलिए 2 की जगह हम 4 मरीजों के सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट कर पाए।

PunjabKesari

सबसे रोचक बात ये है कि पुनीत की एक आंख का इस्तेमाल दो लोगों को रोशनी देने में किया है। आमतौर पर एक मृत व्यक्ति के दो कॉर्निया से दो नेत्रहीन रोगियों को रोशनी मिल पाती है लेकिन कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत के मामले में चार लोगों को इसका लाभ मिला है। दिवंगत एक्टर की प्रत्येक आंख का इस्तेमाल दो मरीजों के लिए किया गया है। नई टेक्नोलॉजी के चलते डॉक्टरों की टीम ने पुनीत की आंखों के दो कॉर्नियाज को चार हिस्सों में बांटा और फिर इन्हें चार मरीजों को ट्रांसप्लांट किया है। इस तरह से पुनीत की दो आंखों ने चार लोगों के जीवन में रोशनी दी है। 

PunjabKesari

पुनीत की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट Yuvarathnaa में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब उनकी 2 फिल्में रिलीज के लिए थीं जिसमें जेम्स और Dvitva फिल्म शामिल है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!