'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम विकास सेठी की 48 की उम्र में मौत, नींद में पड़ा दिल का दौरा

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Sep, 2024 04:35 PM

kyunki saas bhi kabhi bahu thi  fame vikas sethi dies due to heart attack

टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और कसौटी जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी 48 की उम्र में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और कसौटी जैसे कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी 48 की उम्र में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। उनके निधन की खबर आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और फैंस को भी यकीन नहीं आ रहा कि विकास अब इस दुनिया में नहीं रहे।


विकास सेठी अभी महज 48 साल के थे और हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास सेठी का 8 सितंबर, रविवार को निधन हो गया।   कहा जा रहा है कि एक्टर को नींद में ही दिल का दौरा पड़ा और वो सोते तो सोते ही रह गए। हालांकि, अब तक उनकी मौत पर परिवार की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है।

PunjabKesari


विकास सेठी अपने पीछे वो बीवी और नन्हे जुड़वा बच्चों को छोड़ गए। उनकी मौत से परिवार से लेकर टीवी इंड्ट्री को बड़ा झटका लगा है।


 
काम की बात करें तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' सहित कई सीरियल्स में काम कर चुके थे। इसके अलावा वो सोशल मीडिया की दुनिया में भी खासे एक्टिव रहते थे। उन्होंने पिछला पोस्ट 12 मई को किया था, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!