लंबा सा घूंघट लेकर अर्पिता ने मारी ब्राइडल एंट्री, शादी में दुल्हनिया संग कभी कोजी तो कभी मस्ती करते दिखे दुल्हे राजा कुणाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 30 Aug, 2022 01:35 PM

kunal rawal arpita mehta wedding pictures

बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने हाल ही में शादी रचाई। कपल ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई...

मुंबई: बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने हाल ही में शादी रचाई। कपल ने मुंबई के ताजमहल पैलेस में सात फेरे लिए। कुणाल और अर्पिता की शादी एक स्टार स्टडेड इवेंट था, जिसमें शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल हुए थे।

PunjabKesari

अब कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो कुणाल रावल ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ सेम कलर की पगड़ी पहनी हुई थी।

PunjabKesari

वहीं अर्पिता ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

शादी की कुछ तस्वीरों में जहां दूल्हे राजा कुणाल रावल अपनी दुल्हनिया अर्पिता मेहता के साथ रोमांस में डूबे दिखाई दिए। वहीं कुछ तस्वीरों में दोनों काफी मस्ती करते दिखे। 

PunjabKesari

अर्पिता की ब्राइडल एंट्री का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह 'तेरे बिना बेस्वादी रतियां' गाने पर डांस करती हुई एंट्री ले रही थीं। अपनी होने वाली दुल्हन की ब्राइडल एंट्री पर कुणाल का रिएक्शन देखने लायक था। दरअसल, इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। 

PunjabKesari

अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर हैं। दोनों पिछले 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लेते हुए 28 अगस्त 2022 को रॉयल अंदाज में शादी रचाई।
 

PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kunal Rawal (@kunalrawaldstress)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!