कृतिका कामरा ने कंफर्म किया रिलेशनशिप! इस हैंडसम हंक को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Dec, 2025 03:05 PM

kritika kamra confirms her relationship with gaurav kapur

एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर हिंट दिया था कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह किसे डेट कर रही हैं। वहीं, अब लगता है कृतिका ने अपना...

मुंबई. एक्ट्रेस कृतिका कामरा पिछले काफी समय से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर कर हिंट दिया था कि वह रिलेशनशिप में हैं, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह किसे डेट कर रही हैं। वहीं, अब लगता है कृतिका ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें गौरव कपूर भी हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा वह गौरव को डेट कर रही है। फैंस उनकी फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 


कृतिका कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गौरव कपूर संग कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- 'ब्रेकफास्ट विद.. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने गौरव के साथ फोटोज को कोलाज बनाकर शेयर किया है और दोनों ब्रेकफास्ट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को कृतिका के फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


कौन हैं गौरव कपूर?
गौरव कपूर दिल्ली के रहने वाले हैं और टीवी प्रेजेंटर हैं। इसके साथ ही वह फिल्म और टीवी एक्टर भी हैं। गौरव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत एफएम रेडियो से की थी और बाद में चैनल वी पर वीजे बन गए।

 

 

निजी जिंदगी की बात करें, तो गौरव की शादी 2016 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से हुई थी। लेकिन अब रिपोर्ट्स हैं कि दोनों अलग हो चुके हैं और इसीलिए वे अब कृतिका के साथ रिलेशनशिप में हैं। 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!