‘उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक जिसके साथ मैं…रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के बर्थडे पर कृति का स्पेशल पोस्ट, मांगी बस यही दुआ

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Nov, 2025 05:12 PM

kriti shares a special post on rumoured boyfriend kabir birthday

एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म प्रमोशन के बीच कृति ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे पर खास तरीके से विश किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर...

मुंबई. एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म प्रमोशन के बीच कृति ने अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे पर खास तरीके से विश किया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

 PunjabKesari
कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कबीर बहिया के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “जन्मदिन मुबारक हो उस इंसान को जिसके साथ मैं बेवकूफ बन सकती हूं। यह दुनिया आपके अच्छे दिल को कभी न बदले।” इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और हंसने वाला इमोजी भी जोड़ा।  तस्वीर में कृति हरे रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, कृति और कबीर बहिया के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से चल रही है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।


कृति सेनन की आने वाली फिल्में

कृति जल्द ही धनुष के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएंगी। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कृति, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग में बिज़ी हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!