श्रीकांत के बाद ड्रग मामले में तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन गिरफ्तार, हाई-प्रोफाइल कोकीन मामले के घेरे में कई कलाकार

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 11:39 AM

krishna kulasekaran arrested in drug case

गुरुवार को तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन को ड्रग्स दुरुपयोग और तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक्टर  श्रीकांत और एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इन दोनों से पूछताछ के बाद कृष्णा कुलशेखरन का नाम सामने आया।...


मुंबई: गुरुवार को तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन को ड्रग्स दुरुपयोग और तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले ही एक्टर  श्रीकांत और एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इन दोनों से पूछताछ के बाद कृष्णा कुलशेखरन का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस द्वारा कृष्णा से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। 

PunjabKesari
पुलिस ने कृष्णा के बेसेंट नगर स्थित घर में दो घंटे तक तलाशी ली उसके बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया। मशहूर फिल्ममेकर विष्णु वर्धन के छोटे भाई कृष्णा को पुलिस का समन आए इससे पहले ही वो केरल भाग गए। इसके लिए पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए चार स्पेशल टीम बनवाई थीं।

गिरफ्तार होने के बाद अभिनेता ने इस आरोप से इनकार कर दिया और कहा- 'मैं ड्रग्स का आदी नहीं हूं। मुझे दिल और पेट की बीमारी है, इसलिए मैं ऐसे पदार्थ नहीं ले सकता।'

ये मामला तब शुरू हुआ जब प्रदीप नाम के एक  मुख्य ड्रग्स सप्लायर की गिरफ्तारी हुई। उसने प्रसाद नाम के शख्स को ड्रग्स सप्लाई करने की बात कुबूल की। इस गिरफ्तारी में पूर्व एआईडीएमके आईटी विंग के एक कार्यकर्ता जिसका नाम प्रसाद है वो भी शामिल हैं।

ये मामला ड्रग्स नेटवर्क और हाल ही में चेन्नई में हुए पब विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले में अबतक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। दूसरे आरोपी प्रशांत ने दावा किया कि श्रीकांत ने फिल्म 'थीनगाराई' के शूटिंग के दौरान 12 हजार रुपए में कोकीन खरीदी थी और दोनों एक्टर्स ड्रग्स पार्टियों में शामिल हुए थे। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!