नहीं रहे 'कूल एंड द गैंग' के मैंबर Michael Sumler, सड़क दुर्घटना में गई 71 के सिंगर की जान

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 May, 2025 09:11 AM

kool  the gang s michael sumler dies in car crash at 71

फेमस आर एंड बी म्यूजिक ग्रुप कूल एंड द गैंग के मेंबर माइकल सुमलर अब हमारे बीच नहीं रहें। यह लंबे समय से इस बैंड से जुड़े हुए थे। 71 के सिंगर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बैंड ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

लंदन: फेमस आर एंड बी म्यूजिक ग्रुप कूल एंड द गैंग के मेंबर माइकल सुमलर अब हमारे बीच नहीं रहें।  यह लंबे समय से इस बैंड से जुड़े हुए थे।  71 के सिंगर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बैंड ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए श्रद्धांजलि दी है। 

 

PunjabKesari

कूल एंड द गैंग ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा-'हम अपने लंबे समय के साथी, वार्डरोब वैलेट और मंच के कलाकार माइक सुमलर के निधन से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने 2004 से 2015 तक हमारे साथ काम किया और हर शो में यह सुनिश्चित किया कि हम सबसे बेहतर दिखाई दें। उनकी ऊर्जा और नृत्य ने हर प्रस्तुति में जान फूंक दी।'

PunjabKesari

माइकल सुमलर का निधन अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के मैबलटन के एरिया में हुए एक सड़क हादसे में हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 मई की शाम वह अपनी कार चला रहे थे तभी उनकी गाड़ी एक वाहन से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!