B'day spcl: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थी श्रीदेवी, न चाहते हुए भी बोनी कपूर से जोड़ना पड़ा था नाता

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Aug, 2020 10:45 AM

know interesting facts about sridevi on her birthday

फिल्मी पर्दे पर अपने शानदार किरदार और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन आज भी फैंस के दिलों में उनकी यादें ताजा है। श्रीदेवी के चाहने वाले उन्हें हर खास  मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए...

बॉलीवुड तड़़का टीम. फिल्मी पर्दे पर अपने शानदार किरदार और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन आज भी फैंस के दिलों में उनकी यादें ताजा है। श्रीदेवी के चाहने वाले उन्हें हर खास  मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए याद करते रहते हैं। बता दें आज दिव्गंत श्रीदेवी का बर्थडे हैं। अगर आज एक्ट्रेस हमारे बीच होती तो वो आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट करतीं। तो चलिए आज उनके इस खास दिन पर उनकी लाइफ की कुछ यादों को फिर से ताजा करते हैं।

PunjabKesari


श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनका असली नाम श्रीदेवी नहीं बल्कि श्री अम्मा यंगर अय्यन था। उन्हें महज चार साल की उम्र में ही बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। तमिल फिल्म 'कंधन करुणई' में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके बाद वो साल 1979 में फिल्म सोलहवां सावन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। इस फिल्म के बाद उन्हें कई और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

PunjabKesari


उस समय श्री देवी अपनी खूबसूरती और अदाकारी से कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देती थी। उन्होंने 'सदमा', 'मूंद्रम पिराई', 'लम्हें', 'चांदनी' 'खुदा गवाह' जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। साल 1989 में उनकी फिल्म चांदनी आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने चांदनी के किरदार से खूब वाहवाही लूटी और लोग उन्हें चांदनी कह कर पुकारने लगे।

PunjabKesari

फिल्मों में एक्टिंग के अलावा श्रीदेवी अपने डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। श्रीदेवी ने साल 2012 में फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में कई साल बाद वापसी की थी और उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी। 

PunjabKesari


कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली थी लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। 

PunjabKesari


रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी बोनी कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं और उनकी मां भी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी बोनी से शादी करे। खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसलिए जल्दबाजी में उन्हें बोनी कपूर से ही शादी करनी पड़ी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके घर बेटी जन्म हुआ और वो कोई और नहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ही हैं। 

PunjabKesari


24 फरवरी,साल 2018 श्रीदेवी की अचानक मौत की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। श्रीदेवी का निधन दुबई में हुई था, जहां वो अपने भतीजे की शादी अटैंड करने गईं थीं। शादी के बाद वहां उनकी बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनकी मौत की खबर ने फैंस को काफी निराश किया, लेकिन आज भी लोग उनकी खूबसूरती और अभिनय के दीवाने हैं। 

 
 
 
 

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!