नागा चैतन्य की लाइफ में शोभिता धुलिपाला की एंट्री, जानें समांथा की एग्जिट के बाद कैसे शुरू हुआ प्यार

Edited By Rahul Rana, Updated: 04 Dec, 2024 12:32 PM

know how love started in naga chaitanya life after samantha s exit

साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य आज, 4 दिसंबर 2024 को शोभिता धुलिपाला से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नागा की यह दूसरा शादी है, क्योंकि उन्होंने पहले समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन उनका तलाक हो चुका है।

बाॅलीवुड तड़का : साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज, 4 दिसंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली है, और उनकी शादी से पहले की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, ये शादी नागा के लिए पहली नहीं है। इससे पहले, उन्होंने साउथ की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन उनका तलाक हो चुका है। अब सवाल ये उठता है कि समांथा नागा की लाइफ से कैसे बाहर हुई और शोभिता उनकी जिंदगी में कैसे आई, तो चलिए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी को।

नागा और समांथा की लव स्टोरी

नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। शुरुआत में वो अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने लगे। प्यार बढ़ा और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। उनका रिश्ता बहुत प्यार भरा था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका।

PunjabKesari

नागा और समांथा का अलग होना 

नागा और समांथा का रिश्ता सिर्फ 4 साल चला। 2021 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक की असली वजह तो कभी खुलकर सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि समांथा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे उनके रिश्ते में तनाव आ गया था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि नागा चैतन्य और समांथा के बीच अच्छा सामंजस्य नहीं था, जिससे उनकी राहें अलग हो गईं। हालांकि, इस बारे में सच्चाई सामने नहीं आई, लेकिन यह तो तय है कि कुछ वजह जरूर रही होगी, जिसकी वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।

PunjabKesari

शोभिता की एंट्री, नागा की लाइफ में आया नया प्यार

समांथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य की जिंदगी में खालीपन आ गया था, जिसे उनके पिता नागार्जुन ने भी माना है। लेकिन फिर एक दिन उनकी लाइफ में शोभिता धुलिपाला ने एंट्री की। दोनों की मुलाकात 2022 में हुई थी, और यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई। शोभिता ने नागा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार भी बढ़ने लगा। नागा की सूनी जिंदगी में शोभिता ने प्यार की मिठास भर दी और आज वे दोनों शादी करने जा रहे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!