कभी बाहों में भरा तो कभी नाक पर kiss...अथिया शेट्टी के बर्थडे पर केएल राहुल ने लुटाया बेइंतहा प्यार

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Nov, 2024 05:00 PM

kl rahul share adorable wishes for athiya shetty

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी आज 5 नवंबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश करते नजर आए। वहीं अब आथिया के पति और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी उनके लिए एक...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी आज 5 नवंबर को अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश करते नजर आए। वहीं अब आथिया के पति और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी उनके लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की।

PunjabKesari

उन्होंने आथिया संग बेहद ही प्यारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में केएल राहुल अपनी गॉर्जियस वाइफ अथिया के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में केएल राहुल वाइफ अथिया को किस करते हुए भी नजर आए। इन तस्वीरों के साथ केएल राहुल ने लिखा-'मेरी क्रेजी बर्थडे बेबी'

PunjabKesari


अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी साल 2023 को शादी रचाई थी। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म हीरो से डेब्यू किया था. इस फिल्म में वो सूरज पंचोली के अपोजिट रोल में नजर आई थीं। इसके बाद वो 2017 में फिल्म मुबारकां में दिखीं। फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म भी चली नहीं। अथिया की तीसरी फिल्म थी मोतीचूर चकनाचूर। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी। अथिया का फिल्मी करियर भले काफी छोटा रहा हो, लेकिन उनका नेटवर्थ करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास है। बता दें कि आथिया ब्रैंड एंडोर्समेंट और यूट्यूब चैनल से अच्छी कमाई कर रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!