King of the Hill फेम Jonathan Joss की गोली मारकर हत्या, इसी साल वैलेंटाइन डे पर की थी शादी

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2025 10:37 AM

king of the hill fame jonathan joss shot dead

अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिकन एक्टर और म्यूजिशियन जोनाथन जोस अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के एक्टर का निधन गोली लगने से हुआ है।उनके जाने से परिवार और इंडस्ट्री के लोग सदमे में...


लंदन: अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिकन एक्टर और म्यूजिशियन जोनाथन जोस अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के एक्टर का निधन गोली लगने से हुआ है।उनके जाने से परिवार और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं।  जांच में सामने आया कि विवाद के चलते एक्टर के पड़ोसी ने उनकी गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

PunjabKesari

 


 रिपोर्ट के अनुसार जॉस के निधन की जानकारी उनके पति ट्रिस्टन कर्न डी गोंजालेस ने दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पर एक बयान शेयर किया है। डी गोंजालेस ने कहा कि हम जैसे ही अपने पूर्व घर की साइट पर पहुंचे तो वहां आग लगी हुई थी। जब हमने जांच करने की कोशिश की तो पड़ोस में रहने वाला एक आदमी गाली-गलौज करने लगा और उसने अपनी बंदूक से गोली चला दी।  मेरे और जॉस के पास कोई भी हथियार नहीं थे। साथ ही हम किसी से लड़ भी नहीं रहे थे। जैसे ही गोली चली जॉस ने मुझे धक्का दे दिया और गोली जॉस को जा लगी। जॉस ने मेरी जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। 

PunjabKesari

बता दें जॉस और डी गोंजालेस ने इस साल 14 फरवरी को शादी की थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। जॉस को ‘किंग ऑफ द हिल’ में रेडकॉर्न की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इस दौरान शो में उनकी आवाज काफी फेमस हुई थी। वहीं ये शो 1997 से 2008 तक चला। इसके 13 सीजन टेलीकास्ट हुए थे। वहीं ‘किंग ऑफ द हिल’ के सीजन 14 की भी शुरुआत होने जा रही है लेकिन ये नहीं पता है कि जॉस का इसमें पुराना किरदार दिखाया जाएगा या नहीं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!