Balenciaga फिटिंग के लिए पेरिस पहुंचीं किम कार्दशियन, ब्रालेस पिंक ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Jul, 2025 03:01 PM

kim kardashian braless plunging pink dress while arriving balenciaga fitting

हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अक्सर अपने फैशन स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को किम कार्दशियन  पेरिस में Balenciaga फिटिंग के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने एक बोल्ड पिंक ड्रेस में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


लंदन: हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अक्सर अपने फैशन स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को किम कार्दशियन  पेरिस में Balenciaga फिटिंग के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने एक बोल्ड पिंक ड्रेस में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

PunjabKesari

44 की रियलिटी स्टार ने इस डीप नेकलाइन वाली नियॉन ड्रेस को बिना ब्रा के पहना जिसमें उनका फिगर साफ झलक रहा था। इस हॉल्टरनेक डिज़ाइन वाली ड्रेस पर बस्ट के पास एक बो भी बंधा हुआ था जो लुक को और स्टाइलिश बना रहा था।

PunjabKesari

किम ने इस बोल्ड लुक को मैचिंग लेगिंग्स के साथ स्टाइल किया। इसके साथ उन्होंने ओवरसाइज़्ड डार्क सनग्लासेस भी लगाए थे, जो उनके पूरे ग्लैम लुक को कम्पलीट कर रहे थे।

PunjabKesari

इस दौरान किम कार्दशिन ने अपने घने काले बालों में हेयर क्लिप्स लगी हुई थीं।

PunjabKesari

चार बच्चों की मां किम काफी गंभीर मूड में नजर आईं। जैसे ही वह अपनी शॉफर-ड्रिवन कार से उतरीं वह सीधे फिटिंग के लिए अंदर चली गईं।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि यह फिटिंग Balenciaga के पेरिस फैशन वीक शो के लिए थी, जो बुधवार को आयोजित होना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!