फगली से टॉक्सिक तक: कियारा आडवाणी के सफर पर फिल्मकारों की मुहर

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 13 Jun, 2026 04:02 PM

kiara advani s 12 years a director s favorite who weaves her magic in every role

​​​​​​​फगली से बॉलीवुड में डेब्यू करने के 12 साल बाद, कियारा आडवाणी आज अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फगली से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत करने वाली कियारा आडवाणी आज इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद अभिनेत्रियों में शुमार हैं। पिछले 12 वर्षों में उन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, बल्कि एक ऐसी कलाकार के रूप में भी पहचान बनाई है जो हर किरदार को पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर जीवंत कर देती हैं।

 

PunjabKesari

 

कमर्शियल एंटरटेनर्स से लेकर रोमांटिक ड्रामा और भावनात्मक रूप से जटिल किरदारों तक, कियारा ने हर शैली में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। यही वजह है कि समय के साथ उनका नाम उन अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो गया है जिन पर निर्देशक आंख मूंदकर भरोसा करते हैं।

PunjabKesari

 

कियारा की अभिनय क्षमता की सराहना कई नामचीन फिल्मकार कर चुके हैं। लस्ट स्टोरीज के निर्देशक करण जौहर ने एक बार कहा था कि “कैमरे के सामने कियारा जीवंत हो उठती हैं।” उन्होंने खास तौर पर भावनात्मक दृश्यों को सहजता और प्रभाव के साथ निभाने की उनकी क्षमता की तारीफ की थी। वहीं गिल्टी की निर्देशक रुचि नारायण ने कियारा की संवेदनशीलता और किरदार की बारीकियों को समझने की उनकी गहरी समझ को उनकी सबसे बड़ी खूबियों में गिना।

 

PunjabKesari

शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन का मानना है कि कियारा अपने अभिनय से कई दृश्यों को लिखी हुई पटकथा से भी आगे ले जाती हैं। दूसरी ओर, कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने कम संवादों और संयमित अभिनय के जरिए गहरी भावनाओं को व्यक्त करने की उनकी कला की खुलकर सराहना की थी।

 

PunjabKesari

आज जब कियारा इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं, तब भी फिल्मकारों का उन पर विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। उनकी आगामी फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर भी उत्साह बना हुआ है। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में खुलासा किया कि इस भूमिका के लिए कियारा उनकी “पहली और इकलौती पसंद” थीं। उन्होंने इस किरदार को नाजुकता और ताकत का अनोखा संगम बताते हुए कहा कि कियारा इसे पर्दे पर बखूबी उतारने की क्षमता रखती हैं।

 

PunjabKesari

वर्षों से फिल्मकारों से मिल रही ये प्रशंसाएं न केवल कियारा आडवाणी के एक कलाकार के रूप में निरंतर विकास को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी साबित करती हैं कि वह आज बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद, प्रतिभाशाली और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं।

बता दें कि कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में कियारा और सिद्धार्थ एक बेटी के माता-पिता बने। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!