रैना परिवार की बहू बनेगी श्रीदेवी की छोटी बेटी! वेदांग के नाम का ब्रेस्लेट पहन कंफर्म किया रिश्ता

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Nov, 2024 03:08 PM

khushi kapoor flaunts bracelet with boyfriend vedang s name

बोनी कपूर और श्रीदेवी की छेटी बेटी खुशी कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनका नाम आर्चीज को-स्टार वेदांग रैना संग जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है. इतना ही नहीं हाल ही में हुए खुशी कपूर के बर्थडे...



मुंबई:बोनी कपूर और श्रीदेवी की छेटी बेटी खुशी कपूर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनका नाम आर्चीज को-स्टार वेदांग रैना संग जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं हाल ही में हुए खुशी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी वेदांग शामिल हुए थे।अब खुशी की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने वेदांग के नाम का ब्रेसलेट पहना है। इस पोस्ट पर लोग कमेंट करके कह रहे हैं कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। 

PunjabKesari


बीते 1 हफ्ते  पहले खुशी कपूर और वेदांग रैना ने पिछले महीने मालदीव में छुट्टियां मनाने की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा था कि उन्होंने साथ में खूब मौज-मस्ती की।श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी ने जो कई तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं उनमें से एक तस्वीर में वो लाल रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इस फोटो में खुशी की बिकिनी से ज्यादा उनके ब्रेसलेट ने सभी की अटेंशन अपन तरफ खींची। फोटो में अगर खुशी के ब्रेसलेट क जूम करके देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उसमें वेदांग का नाम लिखा हुआ है।ये देखने के बाद से यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है।

 


बता दें खुशी ने हाल ही में अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनकी पजामा पार्टी में वेदांग भी शामिल हुए थे। खुशी ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!