2027 में एक और खिचड़ी..फिल्म 'Khichdi 3 ' का हो गया एलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Apr, 2025 03:20 PM

khichdi 3 confirmed jd majethia reveals new installment will release

: 'खिचड़ी' सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। इसे पहले टीवी सीरियल के रूप में टेलीकास्ट किया गया था जो लोगों को बहुत भाया था। इसके बाद 'खिचड़ी'  की दो मूवी भी रिलीज की गई। इसके कैरेक्टर्स आज भी लोगों के फेवरेट हैं। वहीं फराह खान के...


मुंबई: 'खिचड़ी' सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। इसे पहले टीवी सीरियल के रूप में टेलीकास्ट किया गया था जो लोगों को बहुत भाया था। इसके बाद 'खिचड़ी'  की दो मूवी भी रिलीज की गई। इसके कैरेक्टर्स आज भी लोगों के फेवरेट हैं। वहीं फराह खान के व्लॉग में मूवी की कास्ट ने इसकी तीसरे पार्ट पर मुहर लगा दी है। फिल्म के निर्माता जे.डी. मजीठिया ने इसका ऐलान किया है।

PunjabKesari

 

दरअसल, फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने अपने घर पर ‘खिचड़ी’ की टीम को इनवाइट किया। फराह ने इसका व्लॉग अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर भी किया। यहां ‘खिचड़ी’ कलाकारों ने मूवी से जुड़ी अपनी यादें भी शेयर की।

PunjabKesari

इस दौरान जे.डी. मजीठिया ने कहा, 'हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।' उन्होंने आगे कहा कि साल 2002 में टीवी सीरियल के रूप में शुरू हुई फ्रेंचाइजी साल 2027 में आइकॉनिग शो के 25 साल पूरे करेगी। इसी के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस के भी इतने साल पूरे होंगे। ऐसे में वे एक जबर्दस्त पिक्चर बनाने की तैयारी में हैं। 

बता दें मूवी में जे.डी. मजीठिया ने हिमांशु का किरदार निभाया है जो काफी फेमस हुआ। वहीं हंसा का किरदार निभाने वाली सुप्रिया पाठक भी काफी चेंज हो गई हैं। बापूजी का किरदार निभाने वाले अनंग देसाई भी इस दौरान मौजूद रहे हालांकि उनके लुक में भी थोड़े बहुत चेंज दिखाई दिए।

‘खिचड़ी'  का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज किया गया था। वहीं लोगों को ये काफी पसंद आया था। इसका दूसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज किया गया। वहीं अब फैंस को तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है।
 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!