Khatron Ke Khiladi 14 में Asim Riaz को Aly Goni और Bharti Singh ने किया सपोर्ट, बोले- 'उसे जानबूझकर भड़काया गया था

Edited By Shivani Soni, Updated: 28 Aug, 2024 05:14 PM

khatron ke khiladi 14 aly goni and bharti singh supported asim riaz

रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ ने टीवी पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है। इस शो में गश्मीर महाजानी, करणवीर, नियति और सुमोना अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। हालांकि, शो के शुरू होने के बाद असीम रियाज की...

मुंबई: रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ ने टीवी पर जबरदस्त धमाल मचा रखा है। इस शो में गश्मीर महाजानी, करणवीर, नियति और सुमोना अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। हालांकि, शो के शुरू होने के बाद असीम रियाज की विवादित स्थिति ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। असीम रियाज की शो में प्रतियोगियों के साथ झगड़े और रोहित शेट्टी के साथ बहस के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

PunjabKesari

उनको शो से बाहर करने को लेकर बहुत सी चर्चाएँ और कंट्रोवर्सी हुई हैं। जहां कुछ लोग असीम का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोगों ने उनके व्यवहार की आलोचना की है। अब इस मामले पर अली गोनी और भारती सिंह ने अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं।

PunjabKesari

बता दें, अली गोनी, जो 'बिग बॉस 14' में नजर आए थे और असीम रियाज के बचपन के दोस्त हैं, ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में असीम की निकासी पर अपनी बात रखी। अली ने कहा कि वह एक बहुत अच्छा इंसान है लेकिन उसकी ट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असीम ने ऐसा व्यवहार किया, तो निश्चित ही उसे भड़काया गया होगा। अली का मानना है कि यदि शो में मौजूद लोग असीम को शांत कराने की कोशिश करते, तो हालात ऐसे न होते। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शो को बिग बॉस जैसा बनाने की कोशिश की जा रही है, जो कि सही नहीं है।

PunjabKesari

भारती सिंह ने अली की बातों पर सहमति जताई और कहा कि शो को बिग बॉस जैसा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है, और असीम को गुस्सा जल्दी आ सकता है लेकिन वह बुरा इंसान नहीं है, हम उसे अच्छी तरह से जानते हैं'।

PunjabKesari

वहीं असीम रियाज को शो से बाहर निकाले जाने पर यह बहस दर्शाती है कि एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें सही मानते हैं, और कुछ उनका व्यवहार गलत मानते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!