नागा-शोभिता के बाद कीर्ति सुरेश के घर बजेगी शहनाई, बचपन के प्यार संग इस दिन लेंगी सात फेरे

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Nov, 2024 06:08 PM

keerthy suresh will soon tie the knot with boyfriend antony thathil

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी शादियों की शुरुआत हो गई है। एक के बाद एक सेलिब्रेटी अपने पार्टनर संग शादी रचाता नजर आ रहा है। एक्टर नाग चैतन्य भी 4 दिसंबर को मंगेतर शोभिता धुलिपाला संग सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, साउथ...

मुंबई. सर्दियों की शुरुआत के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी शादियों की शुरुआत हो गई है। एक के बाद एक सेलिब्रेटी अपने पार्टनर संग शादी रचाता नजर आ रहा है। एक्टर नाग चैतन्य भी 4 दिसंबर को मंगेतर शोभिता धुलिपाला संग सात फेरों के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के घर भी जल्द ही शहनाई बजने वाली है। कीर्ति शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने बचपन के प्यार को हमसफर बनाने के लिए चुन लिया है। तो आइए जानते हैं कि कीर्ति सुरेश कब और कहां शादी रचाएंगी।

PunjabKesari


 
कीर्ति सुरेश ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिजनेसमैन एंटनी थाटिल के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके बचपन का स्कूल दोस्त एंटनी है, जो अब दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। एंटनी चेन्नई में स्थित दो कंपनियों के मालिक हैं, जिनका नाम है कैपलाथ हबीब फारूक और एस्परोस विंडो सॉल्यूशंस है।  

 

'बेबी जॉन' एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपने बॉयफ्रेंड संग 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा, जिसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है। इस शादी में कीर्ति और एंटनी के परिवार के सदस्य और उनके करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  

काम की बात करें तो कीर्ति सुरेश को आखिरी बार सुमन कुमार द्वारा निर्देशित 'रघु थाथा' में देखा गया था। इस फिल्म में एमएस भास्कर, रवींद्र विजय, देवदर्शिनी, जयकुमार परमेश्वरन पिल्लई और राजीव रवींद्रनाथन भी थे। वहीं अब कीर्ति सुरेश 25 दिसंबर, 2024 को 'बेबी जॉन' के साथ बड़े पर्दे पर वरुण संग नजर आएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!