विवाह संपन्नः एंथनी थाटिल संग कीर्ति सुरेश ने खाईं जीने-मरने की कसमें, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड को दूल्हा बना भावुक हुईं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Dec, 2024 04:06 PM

keerthy suresh married to longtime boyfriend antony thattil

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। अपने वेडिंग की तस्वीरें कीर्ति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर...

मुंबई. साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। अपने वेडिंग की तस्वीरें कीर्ति ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें शादी की बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

 

Preview

 


कीर्ति सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की अलग-अलग रस्में और दिल छू लेने वाले पल दिखाए हैं।

 

बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल को दूल्हा बनाकर एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। कीर्ति का पारंपरिक लुक और उनके चेहरे पर बेमिसाल मुस्कान देखने लायक है।

Preview

 

वरमाला पहनाने के बाद कपल की खुशी देखते ही बन रही हैं। वहीं, शादी के मंडप में बैठे कीर्ति-थाटिल बड़ी ही खुशी से पंडित से वचन सुन रहे हैं।

Preview

वहीं, थाटिल को अपना दूल्हा बनते देख एक पल में कीर्ति इमोशनल हो जाती हैं और उनके पति अपनी दुल्हन के आंसू पोंछते नजर आते हैं। इसके बाद थाटिल खुद भी भावुक हो जाते हैं। शादी के अलावा कीर्ति ने आखिर में अपनी प्री वेडिंग की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

Preview

 

बता दें, शादी के बाद कीर्ति सुरेश जल्द ही फिल्म बेबी जॉन में नजर आएंगी। इसमें वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। बेबी जॉन का शानदार ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। फिल्म क्रिसमस के मौके यानी 25 दिसबंर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!