‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस के बीच बिहार पहुंचे कार्तिक आर्यन, लिट्टी चोखा का स्वाद लेकर लल्लनटॉप हुए रूह बाबा

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Nov, 2024 02:31 PM

kartik aaryan taste litti chokha amidst the success of  bhool bhulaiyaa 3

क्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी ये अच्छा कारोबार कर रही है। इसी बीच कार्तिक अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिहार पहुंचे...

मुंबई. एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी ये अच्छा कारोबार कर रही है। इसी बीच कार्तिक अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिहार पहुंचे और वहां पर उन्होंने लिट्टी चोखा का लुत्फ उठाया। लिट्टी चोखा का आनंद लेते एक्टर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


PunjabKesari


कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सड़क किनारे आराम से खड़े होकर लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए दिख रहे हैं। उनके आस-पास फैंस की भीड़ भी नजर आ रही है और सभी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

 

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कार्तिक ने बिहारी स्टाइल में कैप्शन में दिया है और लिखा, ‘लिट्टी चोखा लल्लनटॉप लागेला। रूह बाबा बिहार में पहली बार। भूल भुलैया 3 थिएटर में सक्सेसफुली चलत बा।’ फैंस एक्टर के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके यानी 1 नवंबर को पर्दे पर रिलीज हुई थी। अनीस बज्मी की निर्देशित ये फिल्म अब तक दुनियभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
 
  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!