Kartik Aaryan-Karan Johar के बीच मिटी दूरियां! वर्क मीटिंग के बाद एक साथ हुए स्पॉट

Edited By Diksha Raghuwanshi, Updated: 10 Apr, 2023 02:41 PM

kartik aaryan and karan johar spotted together after work meeting

कार्तिक आर्यन और करण जौहर की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं है। फैंस इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहें हैं।

मुंबई। कार्तिक आर्यन लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बात इनके लुक्स की हो या इनकी एक्टिंग की कार्तिक हमेशा अपने फैंस को इम्प्रेस कर देते हैं। एक्टर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं और फैंस को भी इनकी फिल्म का हमेशा इंतजार रहता है। इसी के चलते कार्तिक आर्यन और करण जौहर को एक साथ स्पॉट किया गया है।

ऐसी खबरें है कि कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। अभी उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। बीते रविवार को दोनों को एक ही समय पर एक ही बिल्डिंग से निकलते हुए देखा गया।

 

आपको बतां दें कि कार्तिक आर्यन ने ‘दोस्ताना 2’ छोड़ दी थी, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। कार्तिक आर्यन और करण जौहर की फोटोज इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं है। फैंस इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहें हैं। एक ने लिखा है, 'दूरियां मिट गईं हैं। दोनों को मुंबई में प्रोफेशनल मीटिंग के बाद स्पॉट किया गया।'

दरअसल, करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने ‘दोस्ताना 2’ की 2019 में घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रेल में थे। हालांकि, कहा जाता है कि कार्तिक का अनप्रोफेशनल बिहेवियर करण जौहर को पसंद नहीं आया। इसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। वायरल वीडियो को देखकर लोग अब यही अंदाजा लगा रहें हैं कि शायद यह ‘दोस्ताना 2’ के लिए फिर एक साथ आ गएं हैं।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!