तीसरी बार मां बनीं कार्ली क्लॉस, पति जोशुआ संग किया नन्हीं परी का स्वागत

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Sep, 2025 10:35 AM

karlie kloss welcomes baby girl with husband joshua kushner

हॉलीवुड सुपरमॉडल कार्ली क्लॉस (Karlie Kloss) और उनके पति जोशुआ कुश्नर (Joshua Kushner) के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। कार्ली ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पति जोशुआ संग नन्ही का स्वागत किया है और इस खुशखबरी...

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड सुपरमॉडल कार्ली क्लॉस (Karlie Kloss) और उनके पति जोशुआ कुश्नर (Joshua Kushner) के घर एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। कार्ली ने हाल ही में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पति जोशुआ संग नन्ही का स्वागत किया है और इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।

33 वर्षीय कार्ली ने मार्च 2025 में अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब गुरुवार को उन्होंने अपनी नन्हीं बेटी का दुनिया में स्वागत किया।

PunjabKesari

 

बेटी का नाम रखा ‘Rae Florence’

जोशुआ कुश्नर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की। फोटो में नन्हीं बच्ची गुलाबी रंग की टोपी और नरम कंबल में लिपटी दिखाई दे रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “Rae Florence 9.18.2025 🤍”

इस खूबसूरत पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी बेटी का नाम और जन्मतिथि दोनों का खुलासा कर दिया।

PunjabKesari

 

जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया गया, फैन्स और हॉलीवुड सितारों ने बधाइयों की झड़ी लगा दी। हर कोई इस कपल के लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।

पहले से दो बच्चों की माँ हैं कार्ली

कार्ली और जोशुआ पहले से ही दो बच्चों के माता-पिता हैं– लीवी (Levi, 4 साल) और इलायजा (Elijah, 2 साल)। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी और अब तीसरे बच्चे के आने से उनका परिवार और भी पूरा हो गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!