'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में जज की भूमिका निभाएंगी करिश्मा कपूर, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

Edited By Parminder Kaur, Updated: 16 Jun, 2024 12:42 PM

karisma kapoor may replace sonali bendre as indias best dancer 4 judge

टीवी रियलिटी शोज को देखना लोग काफी पसंद करते हैं। इनका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दर्शकों को अपने शो की ओर आकर्षित करने के लिए मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाते रहते हैं। अब खबर सामने आ रही है कि करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' को जज करती...

मुंबई. टीवी रियलिटी शोज को देखना लोग काफी पसंद करते हैं। इनका क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दर्शकों को अपने शो की ओर आकर्षित करने के लिए मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाते रहते हैं। अब खबर सामने आ रही है कि करिश्मा कपूर 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' को जज करती नजर आएंगी। खुद करिश्मा भी शो से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं।

PunjabKesari
रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के चौथे सीजन में जज की भूमिका निभाने वाली हैं। उन्होंने शो में सोनाली बेंद्रे की जगह ली है। शो के पहले और दूसरे सीजन में मलाइका अरोड़ा को शामिल किया गया था। मेकर्स इस बार नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। मेकर्स करिश्मा कपूर से बातचीत कर रहे हैं हो सकता है उन्हें इसके लिए फाइनल कर लिया जाए। करिश्मा कपूर को बाकी अन्य दो जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को जज करते देखा जाएगा।

PunjabKesari
बता दें इंडियाज बेस्ट डांसर' का पहला सीजन 2020 में आया था। दूसरे सीजन की शुरुआत 16 अक्टूबर, 2021 को हुई थी और तीसरे सीजन का फिनाले 30 सितंबर, 2023 को हुआ था। इस सीजन के विनर समर्पण लामा बने थे। समपर्ण ने अंजलि मंगाई, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!