क्राॅप टाॅप में करिश्मा ने फ्लाॅन्ट की टोन्ड बाॅडी, बुल्गारिया की सड़कों पर दिए पोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Aug, 2019 12:15 PM

karishma tanna flaunt her abs in her latest photoshoot

इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अच्छे से जानती हैं कि किसी के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाई जाती है। उन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हसीना है करिश्मा तन्ना। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चाऔं में आ जाती हैं।

मुंबई: इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अच्छे से जानती हैं कि किसी के चेहरे पर मुस्कान कैसे लाई जाती है। उन्हीं एक्ट्रेसेस में से एक हसीना है करिश्मा तन्ना। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चाऔं में आ जाती हैं।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बाॅलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। करिश्मा अपने फैश सेंस से बड़ी-बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों रियालिटी शो फीयर फैक्टर 'खतरों की खिलाड़ी 10' की शूटिंग में हैं।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

शो की शूटिंग बुल्गारिया में हो रही है। इस बार भी रोहित शेट्टी शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं कंटेस्टेंट यहां काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी एन्जॉय कर रहे हैं।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

हाल ही में करिश्मा ने शूटिंग से फ्री होकर बुल्गारिया की सड़कों पर फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में करिश्मा कभी अपनी टाॅन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं तो कभी लेग्स दिखा रही हैं। एक तस्वीर में करिश्मा स्पोर्ट्स ब्रा के साथ लाॅअर में दिख रही हैं। इस तस्वीर में वह अपना किलर फिगर दिखा रही हैं।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

करिश्मा बेहद ही कूल अंदाज में पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक जैकेट कैरी की है, जिसे उन्होंने शोल्डर से नीचे किया है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह येलो क्राॅप टाॅप और मिनी स्कर्ट में दिख रही हैं।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

मिनिमल मेकअप और खुले बार टीवी की नागिन के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। करिश्मा की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,


रेलवे ट्रैक पर पोज देने पर हुईं ट्रोल

बीते दिनों ही करिश्मा ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं। दरअसल, उन तस्वीरों में करिश्मा रेलवे ट्रैक पर पोज देती दिखीं थीं। साड़ी में करिश्मा बेहद खूबसूरत नजर आई हांलाकि उनकी तस्वीरों पर लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि ट्रेन रोकने के लिए ट्रैक पर खड़ी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाग ट्रेन आ जाएगी।

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

वहीं एक और यूजर ने लिखा- इतने सारे कपड़े लेकर गई है इसलिए 22 किलो वजन ज्यादा हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा जब बुल्गारिया जा रही थी तो एयरपोर्ट पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ी. दरअसल, वो 22 किलो ज्यादा सामान लेकर गई थी जिसके चलते एयरलाइन 40 हजार रुपये मांगे थे लेकिन करिश्मा ने को-कंटेस्टेंट से मदद मांगी और उनके बैग में अपना सामान एडजस्ट करने के लिए कहा। 

PunjabKesari,करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

काम की बात करें तो एकता हाल ही में एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो 'नागिन 3' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज में भी दिखी थी।

PunjabKesari.करिश्मा तन्ना इमेज,करिश्मा तन्ना फोटो,करिश्मा तन्ना पिक्चर,

वहीं 'खतरों के खिलाड़ी' की बात करें तो इस सीजन में करिश्मा के साथ करण पटेल शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश, अदा खान और रानी चटर्जी जैसे सितारे नजर आएंगे। रोहित शेट्टी का यह शो अगले साल जनवरी में टेलीकास्ट होगा। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!