पैपराजी को देख Kareena Kapoor Khan के छोटे बेटे Jeh का चढ़ा पारा, वायरल हुआ क्यूट वीडियो!

Edited By Shivani Soni, Updated: 22 Sep, 2024 05:58 PM

kareena kapoor khan s younger son jeh got angry

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके दोनों बेटे, तैमूर और जेह, भी मीडिया का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। हाल ही में करीना, सैफ और उनके दोनों बेटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी करीना कपूर और सैफ अली खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके दोनों बेटे, तैमूर और जेह, भी मीडिया का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। अक्सर उन्हें कैप्चर करने के लिए पैपराजी कभी एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं तो कभी उनके घर में ताक-झांक करते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर मीडिया ने कुछ ऐसा ही किया। लेकिन इस बार उन्हें एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का नहीं बल्कि किसी और के गुस्से का सामना करना पड़ा। हाल ही में करीना, सैफ और उनके दोनों बेटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

जेह को क्यों आया गुस्सा?
 बता दें, वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर उनके पति सैफ अली खान और दोनों बेटे जेह और तैमूर व्हाइट और ब्लू रंग के कैजुअल आउटफिट्स में कलर कोर्डिनेट कर कहीं जा रहे हैं। ये चारों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। जेह को तभी एक आवाज सुनाई देती है और वो पहले पीछे मुड़कर देखते हैं और फिर पैपराजी को देखकर भड़क जाते हैं। जेह को इतना गुस्सा आता है कि वो पैपराजी पर चिल्ला भी देते हैं। ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जेह को पसंद नहीं आया कि कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है।  वहीं जेह का ये वीडियो गुस्से में बेहद क्यूट लग रहा हैं।

PunjabKesari


इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग पैपराजी की हरकतों को गलत मान रहे हैं, जबकि कुछ ने जेह के इस बर्ताव पर मजाक भी किया। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत ही अपमानजनक है कि पैपराजी उनके पीछे छिपकर उन्हें रिकॉर्ड कर रहे हैं।" वहीं, कुछ लोगों ने जेह को ट्रोल करने की कोशिश भी की। कोई उन्हें आराध्या बच्चन से सीख लेने को कह रहा है तो कोई रितेश-जेनेलिया के बच्चों से उनकी तुलना कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' सिनेमाघरों में लगी है। उनकी अगली फिल्म  दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' में काम करते नजर आएंगी। वहीं, सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वह फिल्म 'देवरा' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!