Get-Together: करिश्मा कपूर और Cousins संग करीना कपूर की मस्ती, गोरे मुखड़े पर काला चश्मा लगाए जबरदस्त लगीं बेबो

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Dec, 2021 03:14 PM

kareena kapoor get together with karishma kapoor and cousins

एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो किसी भी मौके को एंजॉय करने में पीछे नहीं रहती। उन्हें बस छोटे से मौके को सेलिब्रेट करने का चांस चाहिए और बस, फिर उनकी मस्ती भी स्टार्ट हो जाती है। में हाल ही में करीना...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो किसी भी मौके को एंजॉय करने में पीछे नहीं रहती। उन्हें बस छोटे से मौके को सेलिब्रेट करने का चांस चाहिए और बस, फिर उनकी मस्ती भी स्टार्ट हो जाती है। में हाल ही में करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा और बाकी कजिन्स से गेट-टू-गेदर की, जहां कपूर सिस्टर्स एक बार फिर मस्ती करती नजर आईं।

PunjabKesari

 

ग्रुप फोटो में सिर्फ करीना कपूर काला चश्मा पहने खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। करिश्मा स्टाइलिश अंदाज में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। रणवीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपनी कजिन के साथ पोज दे रही हैं। इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर को पोस्ट करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा- जब सिर्फ आपने ही काला चश्मा पहना हो। इसके साथ उन्होंने हंसी वाली स्माइली भी बनाई हुई है।

PunjabKesari



वहीं, करिश्मा कपूर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐसी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। करिश्मा के अलावा रिद्धिमा साहनी ने भी गेट-टू-गेदर की तस्वीरें शेयर की हैं।

 


वर्कफ्रंट पर, करीना कपूर की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट सुपरस्टार आमिर खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!