खुशियां: मां बनीं कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी,घर आया नन्हा शहजादा

Edited By Smita Sharma, Updated: 20 May, 2022 11:37 AM

kannada actress sanjjanaa galrani and her husband azeez blessed with baby boy

कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। संजना गलरानी और उनके पति अजीज पाशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। संजना गलरानी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।संजना के मां बनने की जानकारी एक्ट्रेस का इलाज करने...

मुंबई: कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। संजना गलरानी और उनके पति अजीज पाशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। संजना गलरानी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

PunjabKesari

संजना के मां बनने की जानकारी एक्ट्रेस का इलाज करने वाली डॉक्टर ने बच्चे के जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। संजना की डाक्टर ने बच्चे होने की खुशी में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर कर दी।

PunjabKesari

पिक्चर को शेयर कर उन्होंने लिखा, बधाई हो...ये बेबी बॉय है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस संजना को बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें पूर्व बिग बॉस कन्नड़ प्रतियोगी ने मई 2020 में डॉ अजीज पाशा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी को लेकर संजना गलरानी मे कहा था कि, अजीज पाशा से उनकी शादी कोई रहस्य नहीं थी लेकिन वो नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की तस्वीरे सबसे सामने आए।

PunjabKesari

कहा जाता है कि जब संजना 16 साल की थी तभी से वो अजीज पाशा को जानती हैं जो कि पेशे से डॉक्टर हैं। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने अजीज पासा के साथ मुस्लिम रिवाजों के अनुसार निकाह किया था। उन्होंने अपना धर्म बदलकर इस्लाम को कबूल किया था और नाम को संजना से माहिरा किया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!