मुंबई में बारिश होते ही भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ीं काजोल, फैंस के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Sep, 2024 01:10 PM

kajol ran to get bhajiya and tea in mumbai rain

एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े कोई न कोई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में काजोल ने य्पने इंस्टाग्राम पर मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर मजेदार टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया...

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े कोई न कोई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में काजोल ने य्पने इंस्टाग्राम पर मुंबई के मौजूदा मौसम की स्थिति पर मजेदार टिप्पणी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैंस खूब लाइक कर रहे है।

PunjabKesari

 

काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट करण जौहर की निर्देशित अपनी फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की एक छोटी सी क्लिप शेयर की और कैप्शन में लिखा, मैं मुंबई की बारिश का आनंद लेने के लिए कुछ भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ रही हूं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

वीडियो में देखा जा सकता है काजोल लाल रंग की साड़ी पहने बारिश में दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्हें दौड़ कर खूब सांस चढ़ी हुई दिखाई दे रही है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल को आखिरी बार वेब सीरीज द ट्रायल और लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। वहीं इसके अलावा वह एक्शन थ्रिलर महारागिनी रानियों की रानी में नजर आएंगी, जिसमें वह प्रभुदेवा के साथ 27 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!