काजोल का बड़ा निवेश:खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी..ग्राउंड फ्लोर पर 4365 स्क्वायर फुट दुकान,Real Estate Investment के 'सिंघम' है पति-पत्नी

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Mar, 2025 10:31 AM

kajol buys commercial property shop in goregaon west mumbai

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव में एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया। उन्होंने हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट निवेश करते हुए गोरेगांव वेस्ट में 28.78 करोड़ की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस सौदे को 6 मार्च 2025 को अंतिम रूप दिया...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में मुंबई के गोरेगांव में एक प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया। उन्होंने हाई-प्रोफाइल रियल एस्टेट निवेश करते हुए गोरेगांव वेस्ट में 28.78 करोड़ की एक कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी है। इस सौदे को 6 मार्च 2025 को अंतिम रूप दिया गया था। खरीदी गई प्रॉपर्टी कितने वर्गफुट में फैली है और पार्किंग स्पेस के साथ-साथ और क्या सुविधाएं हैं चलिए हम आपको बताते हैं...

PunjabKesari

 

इंडेक्सटैप द्वारा प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार Kajol ने मुंबई के पास गोरेगांव पश्चिम में 4365 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला एक रिटेल स्पेस खरीदा है जिसकी कीमत 28.78 करोड़ है। उन्होंने भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से लिंकिंग रोड, बांगुर नगर, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई में ग्राउंड फ्लोर पर एक शॉप खरीदी है।

PunjabKesari

6 मार्च 2025 को रजिस्टर इस लेनदेन के लिए काजोल ने 1.72 करोड़ रुपये की की स्टाम्प ड्यूटी दी है। संपत्ति की प्रति वर्ग फीट दर 65,940 रुपए है। डॉक्युमेंट से पता चला है कि रिटेल प्रॉपर्टी में पांच कार पार्किंग भी हैं।

PunjabKesari

2023 में भी खरीदा था ऑफिस स्पेस और अपार्टमेंट

रिपोर्ट्स के अनुसार काजोल ने साल 2023 में मुंबई में 7.64 करोड़ रुपये में एक ऑफिस स्पेस खरीदा था। ये ऑफिस स्पेस 194.67 वर्ग मीटर के RERA कार्पेट एरिया में फैला हुआ है और यह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में वीरा देसाई रोड के साथ सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा में स्थित है। इसी साल उन्होंने भारत रियल्टी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से मुंबई में 16.50 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा था।

PunjabKesari

इतना ही नहीं अजय ने अप्रैल 2023 में इसी बिल्डिंग में 45.09 करोड़ में पांच ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी थीं। ये प्रॉपर्टी टावर की दो मंजिलोयं में कुल 13,293 वर्गफुट में फैली हुई है। इस महीने की शुरुआत में अजय देवगन मुंबई में 3,455 वर्ग फीट में फैले कमर्शियल ऑफिस को 7 लाख मासिक किराए पर लेने के कारण चर्चा में थे। इससे पहले वो मुंबई के अंधेरी में 1,500 वर्ग फुट में फैले दो कमर्शियल यूनिट के लिए 4.16 लाख मासिक किराए पर लीज एग्रीमेंट को रिन्यू करने के लिए चर्चा में थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!