लाडले को सीने से लगाए सोफे पर सुकून से सोईं दिखीं काजल अग्रवाल, मां-बेटे की प्यारी तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jul, 2022 04:38 PM

kajal aggarwal and her baby boy neil adorable pic viral

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे नील का अपनी दुनिया में स्वागत किया, जिसके साथ वह हर दिन बेहद खास अंदाज में बिताती है। वह मां बनकर बेहद खुश है और लाडले के साथ बिताए पलों...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों जिंदगी के बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रही हैं। कुछ महीनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेटे नील का अपनी दुनिया में स्वागत किया, जिसके साथ वह हर दिन बेहद खास अंदाज में बिताती है। वह मां बनकर बेहद खुश है और लाडले के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच काजल अग्रवाल की उनके लाडले के साथ नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि काजल अपने लाडले नील को सीने  से लगाए सुकून से सोईं नजर आ रही हैं। उनकी जांघ पर एक किताब रखी हुई है। जाहिर है कि एक्ट्रेस को लाडले को लोरी सुनाती सुनाती खुद भी चैन की नींद सो गईं।

PunjabKesari


फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और नन्हें नील पर भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 


बता दें, काजल अग्रवाल ने 19 अप्रैल, 2022 को पति गौतम किचलू के बेटे को जन्म दिया था। फैमिली में बेटे का स्वागत करके कपल बेहद खुश हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!