Joker Folie a Deux second Trailer Out: जोक्विन फीनिक्स हार्ले क्विन लेडी गागा के साथ करेंगे रोमांस

Edited By Shivani Soni, Updated: 24 Jul, 2024 07:41 PM

joker folie a deux second trailer out walkin phoenix will romance lady gaga

मुंबई: हॉलीवुड एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले जोक्विन फीनिक्स ने साल 2019 में फिल्म जोकर की कहानी से हर किसी का दिल जीता था। अब मेकर्स 5 साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल जोकर 2 लेकर आ रहे हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में ऑर्थर...

मुंबई: हॉलीवुड एक्टर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले जोक्विन फीनिक्स ने साल 2019 में फिल्म जोकर की कहानी से हर किसी का दिल जीता था। अब मेकर्स 5 साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल जोकर 2 लेकर आ रहे हैं जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में ऑर्थर फ्लेक के साथ उनके इस पागलपन में उनकी गर्लफ्रेंड हार्ले क्विन भी भागीदार बन चुकी हैं। कुछ दिनों पहले 'जोकर 2' फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इसके दूसरे ट्रेलर ने भी दस्तक दे दी है। इस बार आर्थर फ्ल‍ेक अकेला नहीं है, बल्कि तबाही में उसका साथ देने के लिए हार्ले क्विन यानि फेमस सिंगर लेडी गागा हैं। फेमस सिंगर लेडी गागा-जोकिन फीनिक्स के साथ-जबरदस्त रोमांस करती दिखाई देंगी।

PunjabKesari
आपको बता दें, साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जोकर' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया था। इस हॉलीवुड फिल्म ने दुनियाभर में 1.079 बिलियन यानी कि 9030 करोड़ के आसपास का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। दर्शको द्वारा फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।

 

bv


फोली ए ड्यूक्स द्वारा बनी फिल्म का ये दूसरा ट्रेलर है। यह 2 मिनट 50 सेकेंड का है। इसमें दिखाया गया है कि जेल की सजा सुनाने के बाद 'जोकर' सलाखों के पीछे पहुंच गया है, लेकिन उसके चाहने वाले मर-मिटने को भी तैयार हैं। इन चाहने वालों में लेडी गागा भी हैं, जो आर्थर फ्लेक की मदद करती है और उसके साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देती है। जोक्विन फीनिक्स और लेडी गागा की ये फिल्म इस साल ही 4 अक्टूबर 2024 में रिलीस होगी। इसके सीक्वल की घोषणा की थी तब से ही फैंस इस इंतजार में बैठे थे कि अब उन्हें क्या नया देखने को मिलेगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!