61 के जॉनी डेप की लाइफ में नए प्यार की एंट्री, आधी उम्र की Spanish Influencer संग बढ़ रही नजदीकियां

Edited By Rahul Rana, Updated: 30 Nov, 2024 12:19 PM

johnny depp relationship wth spanish influencer jess bordiu

जॉनी डेप एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार स्पेनिश इन्फ्लुएंसर जेस बोर्डिउ के साथ नए रिश्ते की अफवाहों को लेकर। हालांकि जॉनी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लंदन की वकील जोएल रिच से अलग होकर जेस बोर्डिउ के करीब...

बाॅलीवुड तड़का : हॉलीवुड के फेमस एक्टर जॉनी डेप फिर से सुर्खियों में हैं, और इस बार खबरें उनके नए प्यार को लेकर हैं। चर्चा है कि जॉनी डेप की जिंदगी में एक स्पेनिश इन्फ्लुएंसर जेस बोर्डिउ की एंट्री हो गई है, जो उनसे उम्र में काफी छोटी हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि जॉनी डेप, अपनी तलाक की प्रक्रिया के दौरान, लंदन की एडवोकेट जोएल रिच के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों के डेटिंग की खबरें भी आई थीं, लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉनी डेप का दिल जोएल रिच से हटकर जेस बोर्डिउ के लिए धड़कने लगा है।

जेस बोर्डिउ और जॉनी डेप को साथ देखा गया

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ महीने पहले जेस बोर्डिउ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जॉनी डेप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हुई नजर आईं। इसके अलावा, जेस को कई बार सोशल मीडिया पर जॉनी डेप के बारे में पोस्ट करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही, दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है।

लंदन में जेस बोर्डिउ जॉनी डेप के साथ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते में जॉनी डेप एक फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए गए थे, और उस वक्त जेस बोर्डिउ सेविले में थीं। लेकिन जब जॉनी सैन सेबेस्टियन पहुंचे, तो जेस भी वहीं पहुंच गईं। हाल ही में जेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए, जिससे पता चलता है कि वह इन दिनों लंदन में हैं, और यही वो जगह है जहां जॉनी डेप भी मौजूद हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Greg Williams (@gregwilliamsphotography)

दोनों साथ में काम भी कर रहे हैं

इंट्रेस्टिंग बात यह है कि जेस और जॉनी डेप साथ में काम भी कर रहे हैं। जेस बोर्डिउ ने एक ब्रांड के लिए पेड कंटेंट शेयर किया है, और उसी ब्रांड का चेहरा जॉनी डेप भी हैं। यानी दोनों का प्रोफेशनल कनेक्शन भी है, जो उनके रिश्ते की अफवाहों को और मजबूत करता है।

जॉनी डेप की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

स्पेनिश इन्फ्लुएंसर जेस बोर्डिउ के साथ जॉनी डेप की रिलेशनशिप की खबरों पर अब तक उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले, जॉनी डेप लंदन की एडवोकेट जोएल रिच के साथ रिश्ते में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोएल और जॉनी की मुलाकात 2022 में एम्बर हर्ड के साथ चल रही जॉनी की अदालती लड़ाई के दौरान हुई थी, और यहीं से दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत हुई। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2022 के नवंबर में खत्म हो गया।

 


 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!