शादी की सालगिरह पर जॉन की पत्नी ने कुछ यूं किया मोहब्बत का इजहार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Jun, 2019 10:27 AM

john abraham wife priya runchal share romantic photo on wedding anniversary

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर चाहे जॉन ने कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं आया लेकिन उनकी पत्नी प्रिया रुंचल ने इंस्टाग्राम पर बड़े ही क्यूट और प्यार भरे अंदाज में जॉन को...

मुंबई: बाॅलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम आज अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर चाहे जॉन ने कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं आया लेकिन उनकी पत्नी प्रिया रुंचल ने इंस्टाग्राम पर बड़े ही क्यूट और प्यार भरे अंदाज में जॉन को इस मौके की शुभकामनाएं दी हैं। तस्वीर में जाॅन पत्नी प्रिया संग एक ही नारियल में स्ट्रॉ लगाकर पी रहे हैं।

PunjabKesari,जॉन अब्राहम इमेज,जॉन अब्राहम फोटो,जॉन अब्राहम पिक्चर,प्रिया रुंचल इमेज,प्रिया रुंचल फोटो,प्रिया रुंचल पिक्चर,

जॉन जहां नारियल पानी पीने में मगन हैं तो वहीं प्रिया उनकी नाक पर किस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।इस तस्वीर के साथ प्रिया ने अपने पति को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी।प्रिया और जॉन की यह पोस्ट उनके फैन्स को इतनी पसंद आई कि आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।   

PunjabKesari,जॉन अब्राहम इमेज,जॉन अब्राहम फोटो,जॉन अब्राहम पिक्चर,प्रिया रुंचल इमेज,प्रिया रुंचल फोटो,प्रिया रुंचल पिक्चर,

जिम के बाहर हुई थी पहली मुलाकात 

प्रिया से जॉन की मुलाकात दिसंबर 2013 में बांद्रा के एक जिम में हुई थी। प्रिया से मिलने के बाद जॉन ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि वे 2013 में शादी कर लेंगे।प्रिया के आने से पहले जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे, वो बात अलग है कि बात में दोनों का ब्रेक-अप हो गया।

PunjabKesari,जॉन अब्राहम इमेज,जॉन अब्राहम फोटो,जॉन अब्राहम पिक्चर,प्रिया रुंचल इमेज,प्रिया रुंचल फोटो,प्रिया रुंचल पिक्चर,

बता दें कि जॉन अपनी पत्नी को फिल्मी चकाचौंध से दूर रखते हैं। जॉन अपनी पत्नी के साथ बहुत कम जगहों पर ही नजर आते हैं, लेकिन जब भी साथ आते हैं इन दोनों की केमिस्ट्री कमाल लगती है। कई बार जॉन और प्रिया के बीच मतभेद की खबरें आ चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स तो इस बात का भी दावा कर चुके हैं कि जॉन ने दवाब में आ कर प्रिया से शादी की थी।

PunjabKesari,जॉन अब्राहम इमेज,जॉन अब्राहम फोटो,जॉन अब्राहम पिक्चर,प्रिया रुंचल इमेज,प्रिया रुंचल फोटो,प्रिया रुंचल पिक्चर,


काम की बात करें तो जाॅन की फिल्म 'राॅ' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट मौनी राॅय थी। इसके अलावा जाॅन इन दिनों 'पागलपंती' की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक काॅमेडी फिल्म है। इस फिल्म में उ‌नके अलावा इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीज बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा जाॅन 'बटाला हाउस' में दिखेंगे। 

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!