हिना खान के बाद अब इस फेमस सिंगर को भी हुआ ब्रेस्ट कैंसर, खुलासा कर बोलीं- मेरा दिल टूट जाता है..

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Jun, 2025 02:48 PM

jessie j aka jessica ellen cornish suffering with breast cancer

. देश-दुनिया में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कई फेमस सेलिब्रेटीज भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। पिछले साल जहां हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा किया था। वहीं, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी...

मुंबई. देश-दुनिया में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कई फेमस सेलिब्रेटीज भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके हैं। पिछले साल जहां हिना खान ने अपने ब्रेस्ट कैंसर से जूझने का खुलासा किया था। वहीं, हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी बताया के उन्हें लिवर 2 कैंसर है। इसी बीच खुलासा हुआ है कि एक और पॉपुलर सिंगर ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो गई हैं। उन्होंने खुद ही बात की जानकारी दी है।


सिंगर जेसी जे ने बताया है कि उनको अप्रैल में उनके ‘नो सीक्रेट्स’ ट्रैक से पहले ही कैंसर के बारे में पता चला है और जल्द ही उनकी सर्जरी भी होने वाली है।  जेसी जे के नाम से फेमस सिंगर जेसिका एलेन कोर्निश ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनको शुरुआती ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अप्रैल में उनका ट्रैक ‘नो सीक्रेट्स’ आया था और उससे पहले उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चल गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jessie J (@jessiej)


उन्होंने आगे लिखा, ‘नो सीक्रेट्स के आने से पहले ही मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चल गया था। मैं इस शब्द को जल्दी ही उजागर कर रही हूं। कैंसर किसी भी रूप में बुरा होता है, लेकिन मैं इस शब्द को जल्दी ही पकड़े हुए हूं। ट्रैक के रिलीज के बाद से वो टेस्ट से गुजर रही हैं और अपने सपोर्टर्स के साथ अपनी यात्रा के बारे में वीडियो शेयर करना चाहती थीं।’
जेसी ने आगे और बताया है कि उनकी जल्द ही सर्जरी होनी है और 15 जून को लंदन में समरटाइम बॉल में परफॉर्मेंस के बाद उनकी सर्जरी होगी। अपने कैंसर के बारे में बताने के अलावा सिंगर जेसी जे ने आगे अपने फैंस से कहा, ‘यह जानकर मेरा दिल टूट जाता है कि इतने सारे लोग ऐसी ही और इससे भी बदतर हालातों से गुजर रहे हैं। यही वो बात है जो मुझे परेशान करती है।’

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!