Ex हसबैंड के बेटे संग शाॅपिंग पर निकलीं जेनिफर लोपेज,न एफ्लेक से तलाक के बाद भी मजबूत है सौतेले बेटे संग रिश्ता

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Sep, 2025 02:35 PM

jennifer lopez went shopping with her ex husband ben affleck son

जेनिफर लोपेज ने दो साल की शादी के बाद बेन एफ्लेक से राहें अलग कर ली थी। दोनों को अलग हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। वहीं अपने रिश्ते के खत्म होने के बावजूद सिंगर की अपने एक्स हसबैंड के बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।जेनिफर को बेन के 13 साल के...


लंदन: जेनिफर लोपेज ने दो साल की शादी के बाद बेन एफ्लेक से राहें अलग कर ली थी। दोनों को अलग हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। वहीं अपने रिश्ते के खत्म होने के बावजूद सिंगर की अपने एक्स हसबैंड के बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।

PunjabKesari

 

 

जेनिफर को बेन के 13 साल के बेटे सैमुअल के साथ बेवर्ली हिल्स में शॉपिंग एंजॉय करते हुए देखा गया। सैमुअल का पालन-पोषण उनके पिता बेन और उनकी एक्स वाइफ जेनिफर गार्नर मिलकर करते हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं फोटोज में 56 साल की एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज सैमुअल के साथ जूते देखती हुई नजर आईं।

PunjabKesari

जेनिफर और बेन साल पहली बार 2000 के दशक में डेट करना शुरू किया था। फिर 2002 में उन्होंने रिंग एक्सचेंज की और 2003 में शादी करने वाले थे। पर इससे पहले बात शादी तक जाती, 2004 में दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया।

PunjabKesari

 

करीब दो दशक के बाद दोनों ने फिर डेटिंग शुरू की। अप्रैल 2022 में इंगेजमेंट का ऐलान किया और दो महीने बाद दोनों ने लास वेगस में शादी कर ली। पर इनसी शादी ने काम नहीं किया और पिछले साल रिश्ता खत्म हो गया। जेनिफर ने 2024 में तलाक की अर्जी दी जो इस साल फरवरी में फाइनल हो गई।

PunjabKesari

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!