9 महीने तक बॉयफ्रेंड को डेट करने के बाद जेनिफर ने की सगाई, जल्द कर सकते हैं शादी

Edited By Neha, Updated: 07 Feb, 2019 05:50 PM

jennifer lawrence gets engaged to cooke maroney

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने करीब 9 महीने तक कुक मैरोने को डेट करने के बाद सगाई कर ली है। पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 साल की लॉरेंस बीते दिनों अंगूठी पहने हुए 37 साल के मैरोने के साथ न्यूयॉर्क सिटी में घूमती नजर आईं।

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस ने करीब 9 महीने तक कुक मैरोने को डेट करने के बाद सगाई कर ली है। पेज सिक्स के मुताबिक ऑस्कर जीतने वाली 28 साल की लॉरेंस बीते दिनों अंगूठी पहने हुए 37 साल के मैरोने के साथ न्यूयॉर्क सिटी में घूमती नजर आईं।

PunjabKesari, जेनिफर लॉरेंस इमेज, जेनिफर लॉरेंस फोटो, जेनिफर लॉरेंस पिक्चर

एक करीबी सूत्र ने पेज सिक्स आउटलेट को बताया, लॉरेंस के हाथ में हीरे की बड़ी सी अंगूठी थी। उन्हें देख कर लग रहा था कि वह जश्न मना रहे हैं और लोग इस बारे में बात कर रहे थे।

PunjabKesari, जेनिफर लॉरेंस इमेज, जेनिफर लॉरेंस फोटो, जेनिफर लॉरेंस पिक्चर

अंगूठी साफ तौर पर नजर आ रही थी। वे कोने की तरफ बैठे हुए थे। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिसपर व्हाइठ कलर के पोल्का डॉट्स थे।बताया जा रहा है कि अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

PunjabKesari, जेनिफर लॉरेंस इमेज, जेनिफर लॉरेंस फोटो, जेनिफर लॉरेंस पिक्चर

बता दें कि जेनिफर दुनिया भर की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह कुछ वक्‍त पहले केलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में हुए एकेडमी अवॉर्ड में चर्चा में रही थीं। इन्होंने 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत की।

PunjabKesari, जेनिफर लॉरेंस इमेज, जेनिफर लॉरेंस फोटो, जेनिफर लॉरेंस पिक्चर

लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा।

PunjabKesari, जेनिफर लॉरेंस इमेज, जेनिफर लॉरेंस फोटो, जेनिफर लॉरेंस पिक्चर

इस शो में अपनी एक्टिंग के लिए जेनिफर को यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ मिला। इसके अलावा इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!