मुंबई लोकल ट्रेन में मनाई गई जन्माष्टमी, दही हांडी फोड़ते यात्रियों का वीडियो वायरल

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 Aug, 2025 04:15 PM

janmashtami celebrated in mumbai local train passengers breaking dahi handi

16 जून को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। जन्माष्टमी के दिन की कई तस्वीरें और वीडयोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री जन्माष्टमी का उत्सव मनाते नजर आ रहे...

मुंबई: 16 जून को पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। जन्माष्टमी के दिन की कई तस्वीरें और वीडयोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई लोकल ट्रेन के यात्री जन्माष्टमी का उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। डिब्बे के भीतर कीर्तन, भजन और दही हांडी का आयोजन किया गया। वीडियो में यात्रियों को 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' गाते हुए देखा जा सकता है।

 

वीडियो में दिखाई देता है कि सीट पर बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की मूर्ति पालने में स्थापित की गई है। भक्तजन नाचते-गाते हुए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। अंत में ट्रेन के अंदर ही दही हांडी की रस्म निभाई जाती है और यात्रियों के फोन कैमरे इस पूरे नजारे को कैद करते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!