शादी में फूलों की चादर के साथ एंट्री लेना सोनाक्षी के लिए नहीं था आसान, रोके नहीं रुक रही थी एक्ट्रेस की हंसी

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Dec, 2024 03:58 PM

it was not easy for sonakshi to enter the wedding with a flower sheet

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। भले ही कपल की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे, लेकिन इसमें सोनाक्षी ने अपने हर शौक पूरे किए...

मुंबई.  सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ने इसी साल कोर्ट मैरिज की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। भले ही कपल की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे, लेकिन इसमें सोनाक्षी ने अपने हर शौक पूरे किए थे। फूलों की चादर की छाव तले वो अपने दूल्हे के पास पहुंची थी, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने इस रस्म को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में ब्राइडल एंट्री के वक्त बहुत बड़ी गड़बड़ हो गई थी। 

शादी में एंट्री का वो BTS वीडियो शेयर कर सोनाक्षी सिन्हा ने वो नजारा दिखाया है। दरअसल, वो फूलों की चादर इतनी भारी थी कि उसको हैंडल करना मुश्किल था, जिसे संभालने में उनके दोस्त पूरी जी-जान लगाते हुए नजर आए थे। पहले जैसे कैसे कर एक्ट्रेस के भाईयों ने चादर को पकड़ा तो सोनाक्षी उसके नीचा आईं, लेकिन जब वह गिरने लगा तो वो बाहर निकल आईं। इस दौरान सोनाक्षी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो गया। अब सोनाक्षी की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

कुछ दिन पहले सोनाक्षी ने करीना कपूर के पॉडकास्ट व्हाट वीमेन वांट सीजन 5 पर अपनी और जहीर इकबाल की लव स्टोरी भी शेयर की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि मैंने जहीर को एक हफ्ते में ही आई लव यू बोल दिया था। मैं बहुत एक्साइटेड थी। हम दोनों में थोड़ी पहचान हुई, मुझे कुछ क्लिक हुआ, होता है ना जब आप जानते हो कि ये आपका ही इंसान है। मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, और इससे पहले मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था। मैं हमेशा अपना पूरा टाइम लेती थी, लेकिन जहीर के साथ रिलेशनशिप में आने के लिए मैंने कुछ नहीं सोचा।’
 
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 5 महीने पूरे हो चुके हैं और दोनों अपनी मैरिड लाइफ को देश-विदेश में वेकेशन मनाते हुए एंजॉय करते नजर आते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस में नजर आएंगी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!