Edited By Smita Sharma, Updated: 26 May, 2021 11:14 AM

कोरोना की दूसरी लहर में बाॅलीवुड के कई स्टार्स इस वायरस की चपेट में आए। जहां कुछ स्टार्स इस वायरस से जंग जीत गए। वहीं कुछ ने इस वायरस के चलते दुनिया को अलविदा कहा। स्टार्स के साथ उनकी फैमिली के भी सदस्य कोरोना से जंग हारे। हाल ही में एक्टर राहुल...
मुंबई: कोरोना की दूसरी लहर में बाॅलीवुड के कई स्टार्स इस वायरस की चपेट में आए। जहां कुछ स्टार्स इस वायरस से जंग जीत गए। वहीं कुछ ने इस वायरस के चलते दुनिया को अलविदा कहा। स्टार्स के साथ उनकी फैमिली के भी सदस्य कोरोना से जंग हारे। हाल ही में एक्टर राहुल सुधीर और निया शर्मा के बाॅयफ्रेंड की मां सुनीता का कोरोना के कॉम्प्लीकेशन्स के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 24 मई की रात अंतिम सांस ली।
कुछ हफ्ते पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। राहुल ने कुछ दिन पहले अपनी पोस्ट में मां के लिए प्लाज्मा का अनुरोध किया था लेकिन दुख की बात ये है कि ये सारे प्रयास आखिर विफल हुए, एक और जिंदगी कोरोना के साथ अपनी लड़ाई हार गई।

सीरियल 'इश्क में मरजावां 2' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस और राहुल की सहकलाकार मीनाक्षी सेठी ने एक फैंस के साथ बातचीत के दौरान राहुल सुधीर की मां के निधन की पुष्टि की।

मां के हाॅस्पिटल में होने की वजह से राहुल सिलीगुड़ी में दो दिन अपने शो 'इश्क में मरजावां' की शूटिंग करके अपनी मां के पास लौटे थे। मदर्स डे के दिन अपनी सोशल प्रोफाइल पर स्टोरी पोस्ट करते हुए एक्टर ने अपने फैंस से अपील की थी कि वो उनकी मां के लिए दुआ करें।उन्होंने लिखा था- प्लीज मेरी मां के लिए प्रार्थना करना। आपकी दुआएं और शुभकामनाओं से वो जल्दी ठीक हो सकती हैं।