होली पार्टी में दोनों भाभियों श्लोका-राधिका संग ईशा का  दिखा स्ट्रॉन्ग बॉन्ड, अंबानी खानदान की लेडीज का लुक पड़ा हीरोइनों पर भारी

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Mar, 2024 03:06 PM

isha ambani special bond with bhabhi radhika and shloka

ग्लैमर की दुनिया में होली पार्टी का आगाज हो गया है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बुल्गारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन के साथ अंबानी निवास एंटीलिया पर 'रोमन होली' पार्टी होस्ट की। इस इवेंट में  माधुरी दीक्षित से लेकर...

मुंबई: ग्लैमर की दुनिया में होली पार्टी का आगाज हो गया है। शुक्रवार को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बुल्गारी के सीईओ जीन क्रिस्टोफ बाबिन के साथ अंबानी निवास एंटीलिया पर 'रोमन होली' पार्टी होस्ट की। इस इवेंट में  माधुरी दीक्षित से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने पहुचंकर महफिल की खूब रौनक बढ़ाई। इसकी कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वहीं एक नई तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसमें ईशा अंबानी अपनी भाभियों राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

ननंद और भाभियों की बॉन्डिंग कमाल की दिख रही है। इस तस्वीर में एक हैं श्लोका अंबानी. जो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी हैं। वहीं दूसरी हैं राधिका मर्चेंट, जो अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हनिया हैं। दोनों ने ही होली पार्टी में बेहद एलिजेंट और खूबसूरत लुक कैरी किया। लुक की बात करें तो बड़ी बहू श्लोका मेहता फ्लावरी पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अंबानी फैमिली की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट क्रीम कलर के गाउन में काफी गॉर्जियस लग रही हैं।

PunjabKesari

 

ईशा अंबानी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वह ऑफ शोल्डर मल्टी कलर गाउन में काफी खूबसूरत लग रही हैं। गले में लग्जरी ज्वेलरी इस लुक में चार चांद लगा रही हैं। फैंस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!