ईशा अंबानी ने 508 करोड़ में बेचा 12 बेडरूम, 24 बाथरूम वाला Ultra Luxury House,सिंगर जेनिफर लोपेज ने चुटकी बजाकर खरीद लिया बंगला

Edited By Smita Sharma, Updated: 05 Apr, 2025 04:17 PM

isha ambani sells her home to jennifer lopez for 508 crores

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सफल बिजनेसवुमेन  हैं। ईशा अंबानी के पास परिवार की विरासत और गहनों के अलावा, आलिशान घर भी उनकी बेशकीमती संपत्ति में शामिल हैं।उनके कई आलीशान घरों में से एक खास बंगला जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था वह था लॉस...

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सफल बिजनेसवुमेन  हैं। ईशा अंबानी के पास परिवार की विरासत और गहनों के अलावा, आलिशान घर भी उनकी बेशकीमती संपत्ति में शामिल हैं।उनके कई आलीशान घरों में से एक खास बंगला जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था वह था लॉस एंजेलिस वाला घर। बेवर्ली हिल्स के ठीक बीच में मौजूद ये आलीशान बंगला 38,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है। अब इस शानदार घर का मालिक कोई और है। 

 

PunjabKesari

साल 2023 में  ईशा ने अपना ये घर बेच दिया था। ईशा उनके पति आनंद पीरामल ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर को अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज और उनके पार्टनर बेन एफ्लेक को सेल किया था जिसे उन्होंने 61 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा था यानि 508 करोड़ा। 

PunjabKesari

 

दरअसल बेवर्ली हिल्स,  हॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ और हाई-प्रोफाइल लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। वॉलिंगफोर्ड ड्राइव बेवर्ली हिल्स में स्थित ईशा अंबानी का एलए घर एंटीलिया से कम नहीं है! 12 बेडरूम और 24 बाथरूम वाला यह शानदार रेजिडेंस 38,000 वर्ग फुट एरिया में फैला है। ईशा व आनंद का यह घर व्हाइट और क्रीम टोन में सजाया गया है जिसमें स्पा, सैलून, इनडोर बैडमिंटन कोर्ट तक, होम थिएटर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। इस घर की खास बात यह भी है कि यह वही जगह है, जहां ईशा अंबानी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी मां नीता के साथ रुकी थीं।

PunjabKesari

 

ईशा ने अपना लॉस एंजेलिस वाला घर अपनी दोस्त प्रियंका चोपड़ा को भी दिया था जिन्होंने पिछले साल जनवरी में यहां पैन नलिन की 2021 गुजराती अपकमिंग 'छेलो शो' की स्क्रीनिंग की होस्ट की थी। उस समय प्रियंका ने  कुछ वीडियो के जरिए इस खूबसूरत घर की झलक दिखाई थी। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!