फ्लाइट 13 घंटे लेट है..सुनते ही भड़का यात्री, पायलट को मारा थप्पड़

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Jan, 2024 07:09 PM

indigo pilot slapped by flier after 13 hour delay

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने  इंडिगो फ्लाइट में एक पायलट को थप्पड़ मार दियाष बात इतनी बढ़ गई कि केबिन क्रू को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। मामला फ्लाइट के लेट होने का है। बताया जा रहा है कि, उड़ान में देरी से नाराज चल...

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने  इंडिगो फ्लाइट में एक पायलट को थप्पड़ मार दियाष बात इतनी बढ़ गई कि केबिन क्रू को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। मामला फ्लाइट के लेट होने का है। बताया जा रहा है कि, उड़ान में देरी से नाराज चल रहे एक यात्री ने ऐसा किया। फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी। कोहरे के कारण जब फ्लाइट नंबर 6E 2175 में पायलट यह घोषणा कर रहा था कि विमान 13 घंटे की देरी से चलेगा तभी एक यात्री अचानक भड़कता हुआ उसकी ओर आया और उसे थप्पड़ जड़ देता है। जिस पायलट के साथ यह अभद्रता हुई उनका नाम अनूप कुमार बताया जा रहा है, जो कि फ्लाइट के उप-कप्तान थे। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम 7 बजे की है।

 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस यात्री ने पीले रंग की हुडी पहनी है और वह अनाउंसमेंट से पहले ही पायलट की ओर भागता है। इतना नहीं गुस्से में वो यह भी कहता है  'चलाना है तो चला वरना नीचे उतार।' 


इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिस ने इस यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में की। घटना के बाद साहिल कटारिया को पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!