IMDB ने जारी की शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की लिस्ट, नंबर 1 पर विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल ने बनाई जगह

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Oct, 2024 05:21 PM

imdb released the list of top 250 indian films 12th fail made number 1

इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा निर्मित-निर्देशित फिल्म 12वीं फेल ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म नंबर वन पर है।

बॉलीवुड तड़का टीम. इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की सूची जारी की है, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा निर्मित-निर्देशित फिल्म 12वीं फेल ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म नंबर वन पर है।


IMDB ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शीर्ष 250 भारतीय फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में आईएमडीबी ने वर्ष 1913 से लेकर वर्ष 2024 तक की फिल्मों के नाम शामिल किए हैं। सूचीबद्ध फिल्मों के लिए 80 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाले। इस सूची में पहले स्थान पर फिल्म 12वीं फेल है। 12वीं फेल इसी नाम से आई हिंदी उपन्यास का फिल्मी रूपांतरण है। 


12वीं फेल के बाद नंबर 2. गोल माल, 3. नायकन,4. द वर्ल्ड ऑफ अप्पू, 5.अंबे शिवम, 6. पेरीयेरुम पेरुमल, 7. 3 इडियट्स,8. #महाराजा,9. मणिचित्राथाझु, और 10. होम शामिल है। सूची में सर्वाधिक सात फिल्में फिल्मकार मणिरत्नम की है, छह फिल्मों के साथ अनुराग कश्यप दूसरे स्थान पर हैं।


वहीं, बात करें 12वीं फेल की की तो यह फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा उनके साथ मेधा शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 12वीं फेल को कई पुरस्कार समारोह में पुरस्कार मिले हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!