ऋतिक रोशन ने की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ, डांसिंग और सिंगिंग वीडियो पर लिखा- किलिंग इट

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Dec, 2024 12:50 PM

hrithik roshan praised girlfriend saba azad

ऋतिक रोशन और  सबा आजाद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते देखा जाता हैं। हाल ही मे, ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें सबा को...

मुंबई. ऋतिक रोशन और  सबा आजाद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट करते देखा जाता हैं। हाल ही मे, ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें सबा को गाते हुए देखा जा सकता है।

 

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सबा आजाद लाइव शो के दौरान गाती और नाचती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, "किलिंग इट" (शानदार काम कर रही हो)। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रोत्साहित किया और उनकी तारीफ की। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ की हो। पहले भी कई मौकों पर वह अपनी लेडीलव के लिए प्यार का इजहार कर चुके हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, ऋतिक रोशन और सबा आजाद की लव स्टोरी 2022 में शुरू हुई थी। फरवरी 2022 में उन्हें पहली बार एक डिनर डेट पर साथ देखा गया था और उसी साल के अंत में, उन्हें करण जौहर के 50वें जन्मदिन पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद अक्सर ही कपल को एक साथ स्पॉट किया जाने लगा।

 

काम की बात करें को ऋतिक जल्द ही अयान मुखर्जी की आगामी एक्शन-ड्रामा 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक एक बार फिर कबीर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!