महिलाओं पर बने द्वेषपूर्ण गानों पर बोले हनी सिंह- तो फिर लोग मुझे बेटियों की शादी में परफॉर्म के लिए क्यों बुलाते हैं

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Apr, 2023 05:29 PM

honey singh spoke on hateful songs made on women

सिंगर हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उनके गाने बजते ही लोग जोश से भर जाते हैं और नाचने को मजबूर हो जाते हैं। अब उनका नया एल्बम हनी 3.0 जल्द रिलीज होने वाला है, जिसका वह इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं। सॉन्ग प्रमोशन के बीच हाल ही...

बॉलीवुड तड़का टीम. सिंगर हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। उनके गाने बजते ही लोग जोश से भर जाते हैं और नाचने को मजबूर हो जाते हैं। अब उनका नया एल्बम हनी 3.0 जल्द रिलीज होने वाला है, जिसका वह इन दिनों जमकर प्रचार कर रहे हैं। सॉन्ग प्रमोशन के बीच हाल ही में हनी सिंह ने महिलाओं को नीचा दिखाने वाले गानों को लेकर खुलकर बात की।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने महिलाओं के प्रति उपयोग किए जाने वाले शब्दों को लेकर कहा कि वह जानबूझकर ऐसा नहीं करते। अगर ऐसा होता तो लोग गाने क्यों सुनते है अगर मेरे गानों में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया है तो लोग अपनी बेटियों की शादी में मुझे परफॉर्म करने के लिए क्यों बुलाते हैं। 

PunjabKesari


सिंगर ने आगे कहा, मैंने पिछले 15 सालों में कई शादियों में गाना गाया है। मैंने कई लाइव शो किये है। कई आंटियां मेरे साथ स्टेज पर आकर डांस करती है। वह भी 'आंटी पुलिस बुला लेगी' गाने पर। यह सही बात नहीं है।'

 

हनी सिंह ने करण-अर्जुन के गाने 'मुझको राणा जी माफ करना' का संदर्भ दिया। इस गाने को राजेश रोशन ने कंपोज किया था। उन्होंने कहा कि कैसे इन गानों को लेकर कोई समस्या नहीं होती। हनी सिंह कहते हैं, 'आजकल लोग बहुत ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। वह जितना पढ़ेंगे, उतने ज्यादा संवेदनशील होते जाएंगे। उन्होंने गलत रास्ता चुन लिया है। पहले के लोग ज्यादा समझदार थे। समझदारी और पढ़े-लिखे में अंतर है। आज ऐसे लोगों को समझदार कहते हैं, जिन्होंने ज्यादा पढ़-लिख लिया है। लोगों को मनोरंजन की तरह लेना चाहिए।'

 

बता दें, हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। वहीं, उनका एल्बम हनी 3.0 जल्द रिलीज होने वाला है। हनी सिंह ने भूल भुलैया 2 और सेल्फी के लिए गाना भी बनाया है। 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!