Edited By suman prajapati, Updated: 16 Nov, 2025 02:24 PM

. हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एकन इन दिनों अपने इंडिया टूर 2025 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले दिल्ली शो खराब मैनेजमेंट की वजह से विवादों में रहा, और अब बैंगलोर कॉन्सर्ट में ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एकन का ये वीडियो...
मुंबई. हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एकन इन दिनों अपने इंडिया टूर 2025 को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले दिल्ली शो खराब मैनेजमेंट की वजह से विवादों में रहा, और अब बैंगलोर कॉन्सर्ट में ऐसा वाकया हुआ, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एकन का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी भड़क गए हैं।
लाइव कॉन्सर्ट में उतार दी गई पैंट
दरअसल, 14 नवंबर 2025 को बैंगलोर में आयोजित एकन के लाइव कॉन्सर्ट में उन्हें परफॉर्म करते समय अचानक एक बेहद शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एकन अपने फैंस के बीच स्टेज के किनारे खड़े होकर परफॉर्म कर रहे थे। भीड़ उनसे काफी करीब थी और वे भी उनके साथ इंटरैक्ट कर रहे थे। लेकिन अचानक कुछ लोगों ने एकन की पैंट पकड़कर खींच दी, जिससे वह नीचे खिसक गई। सिंगर एक हाथ से माइक पकड़कर गाना गाते रहे और दूसरे हाथ से अपनी पैंट संभालते रहे।
हालांकि, इस दौरान वे काफी असहज दिखे, लेकिन उन्होंने न तो परफॉर्मेंस रोकी और न ही अपना आपा खोया।
लोगों ने बताया-'हैरासमेंट'
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यूजर्स गुस्से से भर गए। लोगों ने इसे स्टेज पर एक इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ हैरेसमेंट बताया। एक यूज़र ने लिखा, "यह बहुत दुखद है। उन्हें स्टेज पर लाइव हैरेस किया जा रहा है।" दूसरे ने कहा- "यह बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है। ऐसी हरकतें शर्मनाक हैं।" वहीं, कुछ लोगों ने इसे सुरक्षा और आयोजन की कमी बताया।
दिल्ली शो भी रहा था विवादों में
एकन के इंडिया टूर की शुरुआत से ही विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। दिल्ली में हुए शो में परफॉर्मेंस देखने आए लोग मैनेजमेंट और साउंड सिस्टम की खराब क्वालिटी पर भड़क उठे थे। कई लोगों ने इसे “सबसे खराब अनुभव” बताते हुए सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराई थीं।
अब मुंबई में होगा अगला शो
दिल्ली और बैंगलोर के बाद एकन अब 16 नवंबर 2025 को मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। पड़े।